रांची, जून 23 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित बेड़ो बस्ती में सोमवार देर रात करीब 12 बजे सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला ऐतवारी देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला घर में सो रही थी, तभी करैत सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बेड़ो बस्ती निवासी ऐतवारी देवी (पति स्वर्गीय लंगडू महली) के रूप में हुई है। वह दोना-पत्तल बनाकर अपना जीवन यापन करती थी। यह भी पढ़ें- अपकंट्री: सर्पदंश से कोटेदार की पत्नी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...