बेड़ो जतरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम
रांची, जून 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। उरांव समाज की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और पड़हा व्यवस्था के प्रतीक ऐतिहासिक बेड़ो पड़हा जतरा महोत्सव का 60वां वर्ष हीरक जयंती समारोह 3 जून को बेड़ो बाजार टांड़ में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं महोत्सव के संस्थापक स्व. करमचंद भगत के पुत्र डॉ. रविन्द्र नाथ भगत करेंगे। समारोह में कई मंत्री, सांसद, विधायक और सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1967 में हुई थी। यह आयोजन उरांव समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। महोत्सव में लकड़ी के हाथी-घोड़े, पारंपरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.