बेड़ो के हरिहरपुर जामटोली में मना बुढ़िया करम
रांची, जून 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली गांव में मंगलवार को परंपरागत वार्षिक बुढ़िया करम मनाया गया। ग्रामीणों ने इंद्रदेव से अच्छी बारिश की कामना करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार गांव की बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष करम डाली को काटकर नाचते-गाते हुए पाहन के आंगन में गाड़ते हैं और विधिवत पूजा करते हैं। इसके बाद उसी दिन करम डाली का विसर्जन किया जाता है। यह परंपरा हर वर्ष इसी समय मनाई जाती है। कार्यक्रम में पाहन सोमरा उरांव, पुजार मांगू उरांव, महतो लाखो उरांव, मीडिया प्रभारी चरवा उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.