रांची, फरवरी 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरहंजी गांव स्थित नवनिर्मित श्री शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस दौरान पूरे गांव में साफ-सफाई की जा रही है और मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है। तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत 24 फरवरी की सुबह सुबह नौ बजे कलश यात्रा से होगी। दोपहर दो बजे पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश किया जाएगा। 25 फरवरी को देवी-देवताओं का आह्वान पूजन, सर्ववेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और अखंड हरिकीर्तन होगा। 26 फरवरी को सर्ववेदी पूजन, नेत्रदान, महास्नान, अंगन्यास, शय्याधिवास, शिखर न्यास और शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद पूर्णाहुति और विशाल भंडारा आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.