बेड़ो के मुरतो में निकाली गई कलशयात्रा
रांची, अप्रैल 27 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मुरतो गांव स्थित नवनिर्मित राम दरबार मंदिर की तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान 551 कुमारी कन्याओं और सुहागवती महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर गांव का परिभ्रमण किया। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बस्ती होते हुए मुरतो नदी घाट पहुंची, जहां आचार्य मिथलेश कुमार मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल संग्रह कराया। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश की स्थापना की गई। शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण हाथों में पताका लिए जयघोष करते चल रहे थे। धार्मिक अनुष्ठान मुख्य पुरोहित मिथलेश कुमार मिश्र, पं सूरज पाठक, पं शैलेंद्र मिश्र, पं श्रीकांत पाठक व पं विपेंद्र पाठक की अगुवाई में संपन्न हुआ। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.