रांची, फरवरी 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी सत्संग समिति के तत्वावधान में बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। बेड़ो बस्ती से ढोल-नगाड़ों और शहनाई के साथ शिव बारात निकाली गई, जो बाजारटांड़, देवी मंडप, गुमला रोड, लोहरदगा रोड और महावीर चौक होते हुए महादानी मंदिर पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ और माता-पार्वती के विवाह की रस्में पूरी की गईं। भक्तों ने बाबा का अभिषेक जल, दूध, दही और पंचामृत से किया। वहीं खुखरा के मुड़हर पहाड़ और हरिहरपुर जामटोली पहाड़ स्थित मंदिरों में भी भक्तों ने मत्था टेका। सीताराम गोप की देखरेख में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में पहाड़कंडरिया, टटकुंदो और कुड़ू समेत दर्जनों मंडलियों ने भाग लिया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी और खिचड़ी का वितरण हुआ। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.