रांची, दिसम्बर 18 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दो लैंपस धान क्रय केंद्रों बेड़ो और हरिहरपुर जामटोली में अबतक कुल 552 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। इसमें बेड़ो केंद्र पर 320 क्विंटल और हरिहरपुर जामटोली केंद्र पर 232 क्विंटल धान का क्रय हुआ है। धान की खरीद बेड़ो के जनसेवक बैजू टोप्पो और हरिहरपुर के जनसेवक जुनस टूटी की देखरेख में की जा रही है। जनसेवकों ने बताया कि सरकार ने इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। प्रखंड में अब तक लगभग 900 किसानों ने पंजीकरण कराया है। लैंपस अध्यक्ष चरवा उरांव ने बताया कि पिछले वर्ष 1228 क्विंटल धान की खरीद हुई थी और इस वर्ष बोनस में 50 पैसे की वृद्धि की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने हाल ही में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, उनके आवेदन की स्वीकृति मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.