रांची, फरवरी 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के केशा गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में चल रहे तीन दिनी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को संपन्न हो गया। चौथे दिन हवन, पूर्णाहुति, महाप्रसाद और भंडारे के वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान पुजारी ध्रुव मिश्रा, अरविंद पांडेय, कामेश्वर पाठक और सोनू पंडा की अगुवाई में संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में मनोज सिंह और रोहिणी सिंह, अरुण प्रताप सिंह और रेवती देवी, वासुदेव साहू तथा अनीता देवी, रमेश साहू और रीता देवी, रितेश साहू और अर्चना देवी, अनिल साहू और मिनी देवी, सुखदेव गोप और उगन देवी, जगदीश गोप और देवंती देवी, रामनाथ गोप और रेणु देवी, कमलेश गोप और वीणा देवी, महेंद्र गोप और जीतन देवी और गंगा साहू और सधन देवी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.