रांची, मार्च 8 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से पिछले 12 दिनों से लापता रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर 32 वर्षीय विजय कुमार दास का शव रविवार को बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव के जंगल किनारे स्थित एक कच्चे कुएं से बरामद किया गया। नगड़ी पुलिस ने बेड़ो पुलिस के सहयोग और मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। 24 फरवरी से लापता थे विजय:मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार दास सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सितु गांव के निवासी थे। वह रेशमी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि वह 24 फरवरी 2026 से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो उनके बड़े भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.