रांची, जनवरी 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के घाघरा बरटोली गांव में गुरुवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली की समस्या दूर हो गई। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के सौजन्य से मिले इस ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि रईफउद्दीन मिरदाहा ने किया। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर संवेदनशील हैं और बिजली-पानी जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण लंबे समय से अंधेरे का सामना कर रहे थे। मौके पर मजेबुल खान,गंगा मुंडा, मनोज मुंडा, सुनील मुंडा, उदय मुंडा, मुबारक खान, महावीर मुंडा, प्रदीप मुंडा और अख्तर खान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.