बेड़ो के आमों की विदेशों में बढ़ी मांग: बीडीओ
रांची, जून 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के दिघिया पंचायत सचिवालय में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सोमवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ राहुल उरांव ने कहा कि बेड़ो के आमों की मांग विदेशों तक पहुंच रही है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने किसानों से संगठित होकर समूह बनाकर उत्पादन करने तथा प्रशिक्षण लेकर खेती करने की अपील की। जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव ने कहा कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन सकती है। वहीं विधायक प्रतिनिधि करमा उरांव ने मिश्रित खेती को बढ़ावा देने की सलाह देते हुए आम के साथ पपीता व अन्य फसलों की खेती कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की बात कही। यह भी पढ़ें- सारवां : नारंगी में आम महोत्सव सह बागवानी मेला मेला के दौरान किसानों को बागवानी से जुड़ी तकनीकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.