गिरडीह, मार्च 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के बेड़ोडीह गांव स्थित ठाकुर पिंडा में बुधवार को विधि पूर्वक वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में भाग लेने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे थे। ठाकुर पिंडा के मुख्य पुजारी द्वारा सोमवार रात्रि में ठाकुर बाबा की विशेष पूजा कर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। पुरोहित बिनोद तिवारी के नेतृत्व में ठाकुर बाबा पिंडा में ढाक चढ़ाने का रस्म पूरा किया गया। पूजा के उपरांत रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर पुजारी कार्तिक सिंह, नंदलाल सिंह, झगरू सिंह, राजदेव सिंह, महेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, गोविंद सिंह, कुलदीप सिंह, तुलसी साव आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...