गिरडीह, अप्रैल 5 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान किशुन उर्फ नकुल सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों का रो रोकर बूरा हाल हो रहा था। इस संबंध में बता दें कि शुक्रवार की देर रात में देवरी के हरिरायडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में बेड़ोडीह गांव के युवक किशुन सिंह उर्फ नकुल सिंह की मौत हो गयी थी। घटना में उसकी दो साल की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक व उसकी बेटी की पहचान नहीं हो पायी थी। वहीं घायल बच्ची की गंभीर स्थिति रहने के बाद भी एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया था।हंगामा होने के बाद देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू अस्पताल पहुंचे। जहां गंभीरावस्था को देखत...