बेड़ियाबाद की सेविका बनी जियामुनि सोरेन
दुमका, मई 15 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र दलाही पंचायत अंतर्गत बेड़ियाबाद गांव के आंगनबाड़ी केंद्र बेड़ियाबाद में सेविका चयन हेतु गुरुवार को अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रंजन यादव की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रेखा देवी, मुखिया जगदीश टुडू, एएनएम मर्शिला मरांडी एवं विद्यालय के शिक्षक सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन यादव ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को सेविका चयन पद्धति को लेकर नियमावली को पढ़कर सुनाया। सेविका पद के लिए उपस्थित ग्रामीणों से आवेदन की मांग की।
सेविका चयन प्रक्रिया मौके पर कुल आठ आवेदिका जियामुनि सोरेन, नीतू कुमारी रजवाड़, ढेना टुडू, आशा टुडू, ऋतु मरांडी, झूमा कुमारी रजवाड़, पूजा देवी एवं निक्की कुमारी ने अपना अपना आवेदन सौंपा। नियमावली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.