जामताड़ा, जनवरी 6 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार को कुंडहित प्रखंड अंतर्गत गड़जोड़ी पंचायत के बेड़ा गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम एंव विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल ने संयुक्त रूप से फिता काट कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन बेड़ा के एमबीबीएस क्लब के द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सोलह टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एफसी डाहाटोला तथा पीके स्टार के बीच खेला गया। जिसमें पीके स्टार टीम ने एक गोल दागकर विजयी हुई। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने कहा खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इससे हम शारीरिक तथा मानसिक रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.