गिरडीह, अप्रैल 9 -- गिरिडीह। गिरिडीह-द्वारपहरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेड़मुक्का सिंह मोड़ के पास एक खड़े टेम्पो में पीछे से आकर एक कार ने धक्का मार दिया। यह घटना बुधवार दोपहर की है। इस हादसे में एक महिला एवं टेम्पो चालक घायल हुआ है। एक बच्ची भी मामूली रूप में जख्मी हुई है। वहीं टेम्पो तथा धक्का मारने वाला कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद द्वारपहरी रोड में गश्त कर रहे मुफस्सिल थाना के सअनि राहुल रंजन सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। जानकारी के अनुसार हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी निवासी काजल कुमारी पति बसंत ठाकुर नामक महिला घायल हुई है। घायल टेम्पो चालक के नामक का पता नहीं चल सका है। धक्का मारने वाला कार भरकट्टा इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.