पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ने एक और बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल की है। यहां डॉक्टरों ने पहली बार एक गंभीर ट्रॉमा मरीज में बेडसाइड लम्बर ड्रेन स्थापित कर जीवन-घातक मस्तिष्क संक्रमण का सफल उपचार किया। 55 वर्षीय मरीज, जो पहले सड़क दुर्घटना में घायल होकर चेहरे की कई हड्डियों के फ्रैक्चर से जूझ रहा था, को इलाज के दौरान अचानक बैक्टीरियल मेनिंगोएन्सेफलाइटिस हो गया। इसके साथ ही मस्तिष्क में द्रव भरने (हाइड्रोसेफेलस) से स्थिति बेहद नाजुक हो गई और दिमाग पर दबाव तेजी से बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद एम ने तत्काल बेडसाइड लम्बर ड्रेन की जटिल प्रक्रिया को अंजाम दिया। इसमें रीढ़ की नलिका में सूक्ष्म कैथेटर डालकर संक्रमित द्रव बाहर निकाला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.