बेडरोल की शिकायतें तय करेंगी रेलवे जोन का पुरस्कार
प्रयागराज, मई 23 -- अब ट्रेनों में मिलने वाले बेडरोल की सफाई और गुणवत्ता सीधे रेलवे जोन की रैंकिंग और राष्ट्रीय पुरस्कार से जुड़ गई है। रेलवे बोर्ड ने पर्यावरण एवं स्वच्छता शील्ड-2026 के लिए नए मानक तय किए हैं, जिनमें रेल मदद पोर्टल पर दर्ज होने वाली बेडरोल और सफाई संबंधी शिकायतों को अहम आधार बनाया गया है। नई व्यवस्था के तहत यदि किसी ट्रेन में गंदे बेडरोल, दुर्गंध या सफाई से जुड़ी शिकायतें बढ़ती हैं तो संबंधित रेलवे जोन के अंक काटे जाएंगे। वहीं शिकायतों का त्वरित समाधान कर यात्रियों से 'एक्सीलेंट रेटिंग' मिलने पर बोनस अंक दिए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने इस बार यात्रियों के फीडबैक को मूल्यांकन प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा बनाया है। यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मियों की बल्ले-बल्ले, वंदे भारत-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 155 ट्रेनों के रनिंग स्टाफ को मिलेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.