सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। मछरेहटा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने आई एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है। थाना क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव में बुधवार देर रात अमरजीत व दीनदयाल पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। झगड़े को शांत कराने के लिए अमरजीत की 55 वर्षीय मां प्रेमा देवी बीच-बचाव करने पहुचीं। इस बीच आरोपी दीनदयाल, ऊदल, मायाराम और मुनेंद्र ने धारदार हंसिये से प्रेमा देवी पर हमला कर हत्या कर दी। मां को बचाने के लिए उनके बेटे रंजीत और अमरजीत दौड़े तो आरोपियो ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.