हिन्दुस्तान टीम, जून 29 -- बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के कोहरपुर गांव में रविवार सुबह मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान पिता और उसके दो बेटों ने 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाकू का ब्लेड युवक के सीने में ही टूट गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार, कोहरपुर निवासी बिट्टू (18), पुत्र चरण सिंह, रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने चचेरे भाई आशू के साथ गांव की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान रास्ते में उसकी गांव के ही सुलेन्द्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुलेन्द्र ने अपने बेटों अनिल और नीटू के साथ मिलकर बि...