बेटों ने श्रवण कुमार बन मां को कराए गंगा दर्शन
बागपत, अगस्त 8 -- दाहा। बिराल-मुजफ्फरनगर के दो बेटे आकर्षण का केंद्र बने हुए है। मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपनी मां को कांवड़ में बैठा कर हरिद्वार से गंगा स्नान कराकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। कावड़िया पारूल व प्रवीण निवासी बिराल मुजफ्फरनगर ने बताया कि घर परिवार में सुख शांति के लिए भोले बाबा से मन्नतें मांगी थी, जो भोले बाबा ने पूरी की। जिस पर हरिद्वार में मां ओमबती 70 वर्ष को गंगा स्नान कराया और फिर पीढ़े व कलशों की कांवड़ बनाई। जिसमें एक तरफ मां ओमबती को बैठाया, जबकि दूसरी तरफ उनके भार के बराबर 40 लीटर गंगा जल लेकर आए है। शनिवार को उनकी कांवड़ यात्रा पलड़ी गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारुल की पत्नी गीता, भाई जितेंद्र, प्रवीण की पत्नी सीमा, छोटा भाई सचिन, उसकी पत्नी निक्की भी साथ चल रहे है, जो बीच रास्ते में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.