सुल्तानपुर, नवम्बर 20 -- लंभुआ, संवाददाता । दिवंगत पिता की स्मृति में बेटों द्वारा गांव में एक भव्य प्रवेश द्वार बनवाकर लोकार्पण किया गया एवं सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कूली बैग,पेन,पेंसिल व रबर वितरित कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। लंभुआ तहसील क्षेत्र के गोपीनाथपुर निवासी विवेक दुबे,दुर्गेश दुबे व राकेश दुबे ने अपने दिवंगत पिता त्रिवेणी प्रसाद दुबे की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी याद में गांव में एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया। जिसका उद्घाटन मां प्रमिला दुबे व बेटों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया एवं प्राथमिक विद्यालय गोपीनाथपुर स्कूल के बच्चों को स्कूली बैग,पेन,पेंसिल व रबर वितरित कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.