बागपत, जनवरी 8 -- बड़ौत। बिजरौल गांव में तीन बेटों ने अपने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर बड़ौत पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिजरौल के रहने वाले कृष्णपाल ने बताया कि उसके तीन बेटे है। वह अपने बेटो से अलग रहता है। उसके तीन बेटों ने उसके साथ मारपीट की। उसका दांत तक तोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर तीनों बेटों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.