बेटों ने जताई पिता के अपहरण व हत्या की आशंका
बांदा, जून 29 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम गोयरा मुगली में 15 दिन पूर्व खेत जोतते समय गायब हुए किसान फारूख के बेटों शाहरुख और फहीम अहमद ने एसपी से मुलाकात की। प्रार्थनापत्र देकर कहा कि पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने पिता को गायब कर हत्या कर दी है। स्थानीय पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने और आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। बताया कि 12 जून को पिता फारूख ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने निकले थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। पुलिस की मौजूदगी में घटनास्थल के पास से फारूख के कपड़े, जूते और मोबाइल फोन बरामद हुए थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। गांव के कुछ दबंगों से उनकी पुरानी रंजिश थी और वे पहले भी उन्हें धमकी दे चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.