बेटों के हाथ की कटी अंगुलियां और हथेली लेकर कोतवाली पहुंचा पिता, खून से सने अंग देखकर पुलिस भी सकपकाई
बागपत, जुलाई 3 -- Baghpat News: यूपी के बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर में आईटीबीपी का जवान अपनी मां का कटा हाथ लेकर जिस तरह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा था वैसा ही केस अब बागपत में देखने को मिला। बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में शुक्रवार को दो युवकों के पिता उनकी कटी हुई अंगुली और पंजा लेकर एफआईआर कराने कोतवाली पहुंचे। युवकों के परिजन कोतवाली पहुंचे तो उनके हाथ में पॉलीथीन बैग था। इस बैग में खूनी संघर्ष में घायल हुए दोनों युवकों के हाथ की हथेली और अंगुलियां थीं। खून से सने अंगों को देखकर पुलिस भी सकपका गई। पिता ने लाइनमैन और उसके साथियों पर धारदार हथियारों से दोनों भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में लाइनमैन के परिजन दो दिन पहले मुकदमा दर्ज करा चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.