बेटों की हरकतों से तंग पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
अयोध्या, अप्रैल 13 -- तारुन। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों केवलापुर निवासी पीड़ित पिता ने अपने दो पुत्रों की हरकतों से तंग आकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता शिव शंकर दूबे का आरोप है कि उनके बेटे अंकित दूबे व प्रवेश दूबे अविधिक व अपराधिक कार्यो में लिप्त रहते हैं। उनका अपराधिक गिरोह से सम्बन्ध है। दोनो उनकी किसी बात को नहीं मानते है। उसे आये दिन गाली गलौज देते हुये मारते पीटते एवं प्रताड़ित करते रहते हैं। घर में रखे अनाज ,खाने पीने की वस्तुओं को बेचकर शराब पीते है। उन्होंने उनकी हरकतों से परेशान होकर दोनो पुत्रों को अपनी चल व अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है। यह भी पढ़ें- शराबियों ने ग्रामीण को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.