गाजीपुर, अगस्त 27 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रजहटी (बहलैचा) गांव में दो मासूम बेटों की हत्या करने की आरोपी मां पूजा राजभर को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में आरोपी मां को जेल भेज दिया। वहीं दोनों किशोरों के शवों का पोस्टमार्टम देर शाम को वीडियो रिकार्डिंग में किया गया। उधर घटना के बाद से दादा और दादी का रोकर बुरा हाल हैं और लोगों में चर्चाएं होती रहीं। बता दें कि रजहटी (बहलैचा) निवासी पूजा राजभर ने अपने बेटों 14 वर्षीय करन और 12 वर्षीय आर्यन की लोहे के रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर रातभर बाहर चारपाई पर सोई रही। बुधवार की सुबह में वह बेटों के लापता होने की बात कहने लगी लेकिन लोगों को शक हुआ तो प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे को खो...