बेटों का पाप! बिहार के नवादा और कटिहार में पिता को ही मार डाला; रिश्ते के कत्ल की वजह क्या
नवादा, अगस्त 13 -- बिहार के अलग-अलग जिलों में बेटों के पाप के बारे में जानकर आप सिहर उठेंगे। अलग-अलग विवाद में बेटों ने नवादा और कटिहार जिले में अपने पिता को ही मौत के घाट उतार डाला है। सबसे पहले बात नवादा जिले की। नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालसा ढिबरी गांव में सम्पत्ति बंटवारे के विवाद में बड़े बेटे ने अपने वृद्ध पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार 10 अगस्त की रात की है। आरोप है कि बड़े बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता टुनटुन यादव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद उनके कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया। मृतक टुनटुन खालसा ढिबरी गांव निवासी स्व. गनौरी यादव के पुत्र थे। वह गांव में ही अलग घर के एक कमरे में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। मंगलवार की रात मृतक के छोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.