बेटों का कदमताल देखकर भावुक हुए परिवारजन
चंदौली, मई 19 -- चकिया। दीक्षांत परेड समारोह में उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब कठिन प्रशिक्षण पूरा कर नव आरक्षियों ने परेड मैदान में शानदार कदमताल करते हुए अपने परिजनों का अभिवादन किया। अपने बेटों को वर्दी में अनुशासन और गर्व के साथ परेड करते देख परिवारजनों की आंखें खुशी से नम हो गईं। समारोह के दौरान जैसे ही नव आरक्षियों ने परेड कैप अपने माता पिता को पहनाई और उनका आशीर्वाद लिया, पूरा माहौल भावुक हो उठा। कहीं मां अपने बेटे का माथा चूमकर गर्व महसूस करतीं नजर आई, तो कहीं पिता अपने आरक्षी बेटे को गले लगाकर उसे उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते दिखे। कई परिवारजन अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर भावुक होकर खुशी के आंसू नहीं रोक सके। परेड मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। वर्षों की मेहनत और कठिन प्रशिक्षण के बाद वर्दी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.