इटावा औरैया, जुलाई 7 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गांव बेटियापुरा में मकान के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दो बेटों और एक पुत्रवधू ने 60 वर्षीय वृद्ध पिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बेटियापुरा निवासी छोटेलाल कठेरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर उसके दोनों पुत्रों और एक पुत्रवधू से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर कई चोटें आईं।मारपीट के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा...