मुरादाबाद, जुलाई 16 -- गांव की जमुना देवी ने अपने बेटे विकास,अजय और उनकी पत्नी पूनम व पूजा पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया। 11 जुलाई को वह अपने घर पर थी। तभी सभी लोग घर में घुस आए और लात घूंसो और लाठी डंडो से पीटा, जिससे उसके गुम चोटें आई। अब वह मकान पर अवैध कब्जा करके मकान बेचने की फिराक में है। खाना भी नहीं देते ना ही खर्च के पैसे देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...