बेटे से विवाद पर पिता ने जहरीला पदार्थ निगला, हालत नाजुक
उन्नाव, जून 24 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के कायमपुर निबरवारा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सियाराम ने बुधवार की शाम बेटे से कुछ काम धंधा करने की बात कही। जिस पर बेटे ने काम नहीं मिलने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बेटे के व्यवहार से आहत पिता सियाराम ने गेहूं में रखने वाला जहरीला पदार्थ निगल लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद परिजनों ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.