बेटे से विवाद के बाद पिता ने खाया जहर,इलाज के दौरान मौत
गुमला, मई 27 -- गुमला। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के डाड़हा गांव निवासी 50 वर्षीय आसिफ खान की कीटनाशक सेवन करने के बाद इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई।जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर आसिफ खान का अपने बेटे के साथ विवाद हो गया था। इसी आवेश में उन्होंने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।स्थिति गंभीर होने पर स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और स्वजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद के बाद युवक ने खाया कीटनाशक,हालत खतरे से बाहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.