बेटे से मिलकर दिल्ली से लौट रहे चौरीचौरा के व्यापारी की उन्नाव में मौत
गोरखपुर, मई 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। उन्नाव में मंगलवार की भोर में बस पलटने से नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या-16 निवासी व्यापारी सुरेश जायसवाल (48) पुत्र रामआधार की मौत हो गई। वह दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने बेटे से मिलकर घर लौट रहे थे। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भाई रमेश जायसवाल ने बताया कि सुरेश जायसवाल का बड़ा बेटा अभिषेक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सुरेश बेटे से मिलने दिल्ली गए थे और वहां से बस से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्नाव में हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- यूपी में एक्सप्रेसवे पर हादसा, गुरुग्राम कोर्ट में पेशी से लौट रहे बिहार के दारोगा और कैदी की मौत सुरेश जायसवाल चौरीचौरा में किराना की दुकान चलाते थे। परिवार में उनके तीन बेटे हैं। दो वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.