देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। कांवली रोड निवासी सविता देवी की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नौ अप्रैल की रात आरोपियों ने उनके बेटे सौरव को घर से बुलाकर पटेलनगर और अपने घर ले जाकर पीटा। हमले में सौरव की आंख, दांत और सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा आंख के पास की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपी शन्नू, वंश, यंश, नितिन, चंचल, अनुज और आकाश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...