बेटे से बाइक छीनने का विरोध करने पर पिता को पीटा
गोपालगंज, मई 31 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। थावे थाने के गोपलामठ गांव में बेटे से बाइक छीनने का विरोध करने पर पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी संतोष सिंह को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संतोष सिंह के बेटे की बाइक कुछ लोगों ने छीन लिया था। पिता जब विरोध करने के लिए गए तो शीशे की बोतल से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.