प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के के बेसार निवासी नव विवाहिता भांजी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने मामा और उनके बेटे पर 10 लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार हो जाने की शिकायत की है। पीड़िता कोमल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ससुराल में मिलने आए मामा व उसका बेटा लाखों के सोने चांदी जेवरात देखने के बहाने लेकर फरार हो गए हैं। बेसार निवासी पंकज चौरसिया की शादी हाल ही में कोमल के साथ संपन्न हुई है। कोमल अधिकतर अपने मामा हरिशंकर चौरसिया निवासी लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के यहां रहती थी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह मामा हरिशंकर व उसका बेटा लाल साहब मिलने के लिए कोमल की ससुराल आए। शादी में दिए गए सोने चांदी के गहने को दिखाने की बात कही। कोमल ने सोने चांदी के गहनों से भरा बैग मामा के सामने रखा। वह उनके लिए चाय लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.