बेटे संग नकदी-गहने लेकर महिला हुई लापता
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के घोसियान मोहल्ले से एक महिला अपने एक वर्ष के बेटे के साथ घर में रखे गहने और नकदी लेकर लापता हो गई। पति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। घोसियान मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी एक वर्ष के बेटे के साथ घर से चली गई। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे गहने और नकदी भी साथ ले गई। पत्नी और बेटे के अचानक गायब होने से परेशान पति ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की। दोनों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने सोमवार दोपहर पट्टी को पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी और बेटे की तलाश कराने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.