बेटे व बहू ने बुजुर्ग पिता को लाठी से धुना
बांदा, मई 12 -- बांदा। कमासिन थाने के ग्राम भीती में बेटे व बहू ने मामूली विवाद में बुजुर्ग पिता को लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस को तहरीर में 60 वर्षीय शंकर प्रजापति ने बताया कि सोमवार को दोपहर बड़ा बेटा रामचंद्र व बहू उमा मवेशी बाड़ा में थे। वह बाड़े गया तो दोनों ने गंदी गालियां दी और लाठी-डंडे से जमकर पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रामचंद्र व उमा के खिलाफ धमकाने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.