बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच, संवाददाता। एक घर में मार्च के तीसरे सप्ताह में चोरी की वारदात हो गई थी। वारदात की अब पीड़ित ने अपने बेटे व उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। रामगांव थाने के मैगला निवासी रामराज पुत्र बृज लाल 18 मार्च को उत्तराखंड के पूर्णागिरी मंदिर तीर्थयात्रा पर गया था। घर पर उसकी पत्नी घर पर पत्नी व बच्चे थे। 18 मार्च की आधी रात में बेटे रोहित ने शोर मचाया कि घर में कोई घुसा था जो घर से निकल फरार हो गया है। उस समय पत्नी गहरी नींद में थी। इसलिए ध्यान नही दिया। हरदी 19 मार्च सुबह देखा कि संदूक टूटा है। सोने चांदी के जेवर गायब है। वारदात के दस दिन बाद पीड़ित ने अपने ही बेटे रोहित व उसके अज्ञात साथियो पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहकीकात के बाद एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.