नोएडा, जनवरी 29 -- ग्रेटर नोएडा। जारचा क्षेत्र के गांव में रहने वाली बुजुर्ग विधवा महिला ने बेटे और बहू पर नवजात पोते को बेचने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बुजुर्ग विधवा का आरोप है कि उसकी बहू ने गुरुवार को एक बेटे को जन्म दिया। बहू और बेटे ने मिलकर एक दलाल के माध्यम से पोते को कुछ राशि लेकर बेच दिया। आरोपी बेटा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके बेटे के पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के उसके पास रहते हैं और दो बेटियां बहू के पास रहती हैं। यह नवजात छठा बच्चा है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.