बेटे-बहू ने मिलकर महिला को पीटा
गौरीगंज, जुलाई 10 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के संडीली शिवगढ़ जलालपुर निवासी मन्नू देवी पत्नी स्व. जंग बहादुर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जुलाई की शाम उसके बड़े बेटे संदीप यादव व उसकी पत्नी संगीता ने मिलकर भूमि विवाद को लेकर उसकी और छोटी बहू पूजा की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मां होने के बाद भी बड़े बेटे ने उसे गालियां दी और जान से मार देने की धमकी दी। जिससे वह भयभीत है। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू पर केस दर्जकर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.