भदोही, मई 22 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दसवी की बारी, खमरिया निवासी किरन मौर्या पत्नी महेश ने पुलिस को तहरीर देकर बड़े बेटे पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बड़ा बेटा आए दिन किसी न किसी बात को लेकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर वह कई बार मारपीट भी कर चुका है। परिवार और रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदल रहा है।आरोप है कि बेटा हत्या कर शव गायब करने की धमकी देता है, जिससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट पीड़िता ने बताया कि गत माह उसने घर के आभूषण भी चुरा लिए थे। पूछने पर घर छोड़ने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह भ...