बलरामपुर, जून 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मुरलीपुर नहरबाला गंज मोहल्ले में एक युवक पर अपने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में नाज़मी बेगम पत्नी मोहम्मद जावेद ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अरशद नशे का आदी है और आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ विवाद व मारपीट करता है। शिकायत के अनुसार, आरोपी का व्यवहार लंबे समय से आक्रामक रहा है, जिससे परिवार के लोग भयभीत रहते हैं।

घायल पिता की हालत पीड़िता का आरोप है कि हाल ही में हुए विवाद के दौरान अरशद ने अपने पिता मोहम्मद जावेद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए...