कौशाम्बी, नवम्बर 18 -- करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 16 नवंबर की शाम पड़ोसी ने उसके बेटे पर अपनी बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पत्नी, दूसरे बेटे व बेटी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.