संतोष आर्यन, अप्रैल 12 -- पिथौरागढ़ में एक सनसनीखेज वारदात में एक युवक ने अपने ही पिता की हथौड़े से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पुरान गांव निवासी राज मिस्त्री 50 वर्षीय बिशन राम का अपने छोटे बेटे गौरव के साथ शुक्रवार रात पुरानी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद गहराया तो गुस्से में गौरव ने घर पर रखे हथौड़े से अपने पिता के सिर, छाती और पैर पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें घायल कर दिया और खुद दूसरे कमरे में जाकर सो गया। लहलूहान स्थित में बिशन राम रात भर कमरे में अचेत अवस्था में पड़े रहे। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी मिलने पर उनका भतीजा सूरज कुमार ने पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.