बस्ती, जून 20 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी मां के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है, उनका बेटा शराब पीकर घर पहुंचा, बिना किसी बात के गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर बेटे ने पीड़िता मां को लात, घूंसों व मुक्कों से पिटाई कर दी। जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नगर बाजार ने बताया तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...