लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में बुधवार को मामूली विवाद में सगे बेटे ने ही अपनी ही मां को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान खगौर गांव निवासी बद्री यादव की 65 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई। इमरजेंसी वार्ड वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि पीड़िता के सिर में गंभीर चोट है। जिसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...