संवाददाता, मई 3 -- अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलारपुर माफी में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां जमीन के विवाद में बड़े बेटे ने अपने ही पिता के जनाजे को रोक दिया और कब्रिस्तान में कब्र खोद रहे लोगों को भगा दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया और भारी भीड़ जमा हो गई। अंत में, पुलिस की मौजूदगी में चार घंटे चली पंचायत और जमीन के बंटवारे पर हुए समझौते के बाद ही शव को सुपुर्दे-खाक किया जा सका। गांव में शफीक अहमद का परिवार रहता है।भाईयों के बीच में चल रहा था जमीन विवाद परिवार में पत्नी जाफरी, बड़ा बेटा आसिफ, छोटा बेटा राशिद और दो बेटियां हैं। शफीक अहमद पिछले कई सालों से बीमार थे। उनकी देखभाल छोटा बेटा राशिद कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने अपनी कुल साढ़े छह बीघा कृषि भूमि में से चार बीघा जमीन दो महीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.