पटना, अप्रैल 18 -- शास्त्री नगर थाना क्षेत्र निवासी खटाल संचालक शिव कुमार यादव की हत्या की साजिश उसके बेटे ने रची थी। करीब पांच करोड़ की जमीन के लिए बेटे ने अपने ससुर के साथ मिलकर पिता पर गोली चलवाई थी। हालांकि, इस घटना में पिता की जान बच गई थी। मामले में पुलिस ने खटाल संचालक के बेटे दीपक कुमार, समधी मिथिलेश यादव और मिथिलेश के रिश्तेदार नरेश यादव तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर दो कट्टा, तीन कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- जमीन के लिए की थी चाचा की हत्या, भतीजा गिरफ्तार सिटी एसपी मध्य दीक्षा ने बताया कि 14 मार्च की रात खटाल संचालक शिव कुमार यादव एजी कॉलोनी स्थित अपने खटाल में सो रहे थे। इसी दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.